फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 arrested to plan robbry

डकैती की योजना बनाते 11 शातिर काबू

Wed, 03 Jun 2015 12:54 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 03 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने 11 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो मामलों में कार्रवाई की, जबकि आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पहला मामला
सीआईए-2 को गुप्त सूचना मिली थी कि आसाराम पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट के पास कुछ लोग इकट्ठा हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने छह लोगों को काबू किया। इनके कब्जे से चाकू, लोहे की रॉड, तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के मुस्तफा, मेरठ जिला के सुभाष, जिला मुज्जफरनगर के राजकुमार व सन्नू खां, जिला मेरठ के सिराजुद्दीन व मेहताब के रूप में हुई है।

दूसरा मामला
पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को काबू किया है। सीआईए-1 अंबाला शहरी को सूचना मिली थी कि गांव सौंटा के नजदीक कुछ युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस ने योजना बनाते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने पांच आरोपियों को लोहे की रॉड सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचार जिला हापुड़ के मुबारिक, उतर प्रदेश के जिला मेरठ के आबिद अली व जहीर, जिला मुज्जफरनगर के वसीम अहमद, जिला बुलन्द शहर के पप्पू सैणी के रूप में हुई है।  

एक ही मॉडस ऑपरेंडी
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों मामलों में काबू इन आरोपियों ने माना कि उन्होंने चंडीगढ़, मुंबई, दिल्ली, पंजाब में भी वारदातें की हैं। वे रोडवेज की बसों व रेल में चढ़ जाते और लोगों के बैगों में से कीमती सामान चोरी कर लेते हैं।


इतना ही नहीं मौका मिलने पर जेब भी तराश कर लेते हैं। ये ग्रुप में चलते और अलग-अलग होटलों में रुकते थे, ताकि पकड़ में न आ सकें।
--

पुलिस ने दो सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया है। इनको अदालत में पेश करते हुए पुलिस रिमांड की मांग की है। आगामी पूछताछ में कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है।
- सुरेंद्र पाल, डीसीपी अरबन, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed