फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   103 students selected in scholarship scheme examination, received appreciation

Ambala News: छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में 103 विद्यार्थी चयनित, मिली सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
103 students selected in scholarship scheme examination, received appreciation
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा में जिले के 103 विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य सरकारी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली मेधावी बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पूरे हरियाणा प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए 19 नवंबर 2023 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा आठवीं में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन

इसमें से इस योजना की नियम और शर्तें पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को एक हजार प्रति मास की दर से आगामी चार वर्षों तक कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं और 12वीं में यह छात्रवृत्ति दी जाती है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से योजना का प्रोविजनल परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अंबाला जिले से इस बार 103 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। इस बार अंबाला इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने में पूरे प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा। जिसमें से 103 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा, सभी बीईओ, सभी सीआरसी हेड एवं नोडल अधिकारियों की सराहना की।
प्रतिवर्ष दी जाएगी 12 हजार की छात्रवृति
जिला गणित विशेषज्ञ एवं जिले के एनएमएमएसएस के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम का फाइनल परिणाम जारी हुआ है। यह वो विद्यार्थी है, जो पिछले सत्र सरकारी विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे थे और अब इन विद्यार्थियों को इस सत्र 2024-25 से कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये की दर से अगले चार साल तक 12 हजार की प्रतिवर्ष छात्रवृति दी जाएगी।

जिले के इन 103 चयनित विद्यार्थियों में इस योजना के नियम व शर्तें पूर्ण करने वाले पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे आएगी, लेकिन इसके लिए सभी संबंधित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल पर संबंधित दस्तावेज के साथ अप्लाई करना होगा। यह पोर्टल जून, जुलाई 2024 में खुल जाएगा। इस पोर्टल पर आवेदन की जिमेदारी स्वयं छात्र की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed