{"_id":"5c8aa791bdec22144e5c231b","slug":"101552590737-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल पकने को तैयार, बारिश से चिंताओं में घिरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल पकने को तैयार, बारिश से चिंताओं में घिरे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाए रहे बादल, दिन में हल्की बारिश, शाम को निकली धूप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/बराड़ा। बदलते मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। वीरवार को एक बार फिर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में थोड़ी देर के लिए तेज हवाएं भी चलीं। इसके बाद बराड़ा क्षेत्र में करीब तीन बजे हल्की बारिश शुरू हुई जो करीब आधा घंटा से ज्यादा चली। वहीं जिले में दिनभर बादल छाए रहे जबकि शाम हलकी धूप निकली। बीते चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसतन दो एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से नौ डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
इधर किसान जगमाल, रोशन, सुरजीत, जगतार, राम सिंह, किशन लाल, मुख्त्यार सिंह व रामसरूप ने बताया कि आसमान में जब भी बादल मंडराने लगते हैं तो उनकी धड़कने बढ़ जाती हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल पकने को है। यदि अब तेज बारिश होती है तो यह गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। वहीं यदि तेज हवाएं चलती है तो गेहूं की खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि बरसात से तेला से तो मुक्ति मिल जाएगी। परंतु खेतों में नमी हो जाने के कारण पीला रतुआ रोग पैर पसार सकता है। किसानों का कहना है कि करीब दस दिन तक मौसम सामान्य रहे तो यह गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा। हालांकि मार्च में तीन-चार बार मौसम खराब हो चुका है।
---
फिलहाल फसलों में नहीं है पिला रतुआ
कृषि विकास अधिकारी सुखबीर का कहना है कि तेज बरसात से फसल को नुकसान हो सकता है। यदि मौसम सामान्य रहे तो यह गेहूं के लिए फायदेमंद है। पीला रतुआ पर कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि पीला रतुआ एक तरह से फंगस है। जो हवा में फ्लू की तरह फैलता है। यह अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बराड़ा क्षेत्र में पीला रतुआ नहीं है।
विज्ञापन
---
अगले कुछ दिन छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार होली तक बादल छाए रहेंगे और हलकी बूंदाबांदी की संभावना है। वीरवार बारिश की वजह से दिन में तापमान गिर गया और सर्द हवाएं चलीं। सुबह तेज हवाओं के साथ फिजा पर बादल छा गए। इस दौरान धूल भरी हवाओं ने जनजीवन पर असर डाला और कई स्थानों पर बिजली गुल रही जोकि दोपहर बहाल हुई।