फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बारिश से अधिकतम पारा गिरा, न्यूनतम में बढ़ोतरी, 9.2 एमएम बारिश, ओले भी गिरे

बारिश से अधिकतम पारा गिरा, न्यूनतम में बढ़ोतरी, 9.2 एमएम बारिश, ओले भी गिरे

Fri, 08 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बारिश से अधिकतम पारा गिरा, न्यूनतम में बढ़ोतरी, 9.2 एमएम बारिश, ओले भी गिरे
फोटो नंबर :: 26 से 30
विज्ञापन

मौसम की करवट ...
बारिश के साथ गिरे ओले, हवाओं ने बढाई ठिठुरन
-अंबाला में रिकॉर्ड की गई 9.2 एमएम बारिश, 17. 7 डिग्री अधिकतम व 13.4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
-बारिश के कारण छोटी नालियों से पानी की निकासी अवरुद्ध, गंदा पानी सड़क पर आया
-मौसम विभाग का अनुमान, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छायेंगे, हल्की बारिश भी हो सकती है
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। वीरवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन में करीब 9.2 एमएम बारिश हुई। बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। वहीं दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वीरवार को अधिकतम तापमान जहां गिर गया, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद जता रहा है, जबकि शुक्रवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। अंबाला का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
वीरवार को अंबाला में हुई बारिश ने जहां दिन के समय में ठिठुरन बढ़ा दी, वहीं जलभराव से भी परेशानियां हुईं। हालांकि 9.2 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गई, जबकि इस बारिश में भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। यह बारिश जहां गेहूं उत्पादकों के लिए वरदान साबित हुई, वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल बिछ गई। बारिश से अंबाला सिटी में जगाधरी गेट, मेहरां वाला चौक, डीएवी कॉलेज रोड, छोट बाजार के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं, जहां गंदे पानी की निकासी प्रभावित हुई। इसी तरह अंबाला कैंट में सब्जी मंडी में कीचड़ जैसी स्थिति रही, जबकि सड़क पर पड़े गड्ढों में हुए जलभराव के कारण लोगों ने परेशानियां झेलीं।
विज्ञापन

उधर, बराड़ा में जहां-जहां पर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, उन सड़कों पर कीचड़ पैदा होने के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। साहा बस स्टैंड के नजदीक विश्वकर्मा कॉलोनी के लोगों को नालियों से गंदे पानी की निकासी न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों व घरों में आया पानी
बारिश की वजह से सिटी सेक्टर आठ स्थित हाउसिंग बोर्ड चौक के पास स्थिति विकट हो गई। यहां सड़कों और घरों में पानी आ गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि चौक के पास नाला है जोकि दो-तीन स्थानों से टूट चुका है इस वजह से क्षेत्र में पानी आ गया।

बारिश से कहीं खिले चेहरे, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
-कई क्षेत्रों में रुक-रुककर हुई ओलावृष्टि, तेज हवाओं से फसलें बिछी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। वीरवार को हुई बरसात से जहां क्षेत्र के कुछ किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई, वहीं कुछ एरिया में रुक-रुक कर हुई ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी। दरअसल किसानों की गेहूं की फसल को इस वक्त सिंचाई की आवश्यकता थी। वीरवार सुबह जैसे ही बरसात शुरू हुई तो किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई, लेकिन ठीक इसके विपरीत नन्यौला क्षेत्र में बारिश के बाद हट-हट कर हुई ओलावृष्टि में गेहूं व अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके चलते किसानों में मायूसी छा गई। हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारी इस बारिश को किसानों के लिए वरदान बता रहे हैं। लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को किसानों का दुर्भाग्य भी बता रहे हैं। ओलावृष्टि का असर सरसों उत्पादक किसानों पर भी पड़ा है। ओलावृष्टि से सरसों की टहनियां व फलियां बुरी तरह टूट गई हैं, जिसका सीधा असर सरसों की पैदावार पर पड़ेगा। इतना ही नहीं गेहूं की अगेती किस्में जिसके अभी बालियां निकलने ही वाली थीं, उस गेंहू पर भी ओलावृष्टि का भारी असर देखने का मिल रहा है।


कोट:::
गेहूं की फसल के लिए बारिश काफी उचित समय पर हुई है। जिसका किसानों को फायदा मिलेगा, लेकिन जिस एरिया में ओलावृष्टि हुई है उसका किसानों को नुकसान भी निश्चित तौर पर होगा।
-रोशन लाल, कृषि विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed