फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पुरानी बसों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे

पुरानी बसों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे

Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुरानी बसों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे
पुरानी बसों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे
विज्ञापन

फोटो नंबर----8, 9
डीसी ने छावनी और शहर में शुरू की रैन बसेरे और नेकी की दीवार सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बुधवार को छावनी और शहर में गरीब और बेसहारा लोगों की सुविधा के लिए रैन बसेरे और नेकी की दीवार सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने छावनी में एसडीएम कार्यालय के साथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्थापित नेकी की दीवार और बस अड्डे पर दो पुरानी बसों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने शहर में अग्रसेन चौक के नजदीक नगर सेवा सदन में रैन बसेरे की सुविधा का आरंभ किया।
बराड़ ने बताया कि सर्दी निरंतर बढ़नी आरंभ हो गई है। ऐसे में बेसहारा और गरीब लोगों को रात काटने के लिए आश्रय की जरूरत रहती है। छावनी में परिवहन विभाग की मदद से बस अड्डे पर दो पुरानी बसों में लगभग 24 लोगों के रात्रि विश्राम की सुविधा सुनिश्चित की गई है। इन बसों में गद्दे बिछाए गए हैं और कंबल भी उपलब्ध रहेंगे। बसों की देखरेख के लिए रेडक्रॉस सोसायटी और परिवहन विभाग का एक-एक कर्मी रातभर मौजूद रहेगा। इसके अलावा इन बसों के बाहर संपर्क नंबर भी दिए गए हैं। इसके अलावा छावनी में रामबाग रोड पर रेडक्रॉस द्वारा संचालित अपना घर में भी 25 से अधिक लोगों के रात्रि विश्राम की सुविधा सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर यादव धर्मशाला को भी रैन बसेरे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। डीसी ने अग्रसेन चौक अंबाला शहर के नजदीक भी नगर सेवा सदन परिसर में रैन बसेरे का शुभारंभ किया। इसमें भी 20 से अधिक लोगों के रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

----------
रैन बसेरे के निर्माण कार्य का लिया जायजा
डीसी छावनी बस अड्डे पर 76 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे स्थायी रैन बसेरे के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि 25 दिसंबर से पूर्व यह रैन बसेरा बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नेकी की दीवार पर उपलब्ध होंगे वस्त्र, कंबल, शॉल
डीसी ने बताया कि छावनी और शहर में नेकी की दीवार भी स्थापित की गई है। इस दीवार पर साधन संपन्न लोग गर्म वस्त्र, कंबल, शॉल इत्यादि उपलब्ध करवाते हैं और गरीब व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार इस दीवार से गर्म वस्त्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इन स्थलों पर रेडक्रॉस के प्रतिनिधि दिनभर तैनात रहेंगे। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया है कि जो साधन संपन्न व्यक्ति इस्तेमाल करने योग्य गर्म वस्त्र, शॉल व कंबल इत्यादि गरीब लोगों को देना चाहते हैं, वे नेकी की दीवार पर यह वस्त्र उपलब्ध करवा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, जीएम रोडवेज गगनदीप सिंह, सचिव रेडक्रॉस विजय लक्ष्मी, उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक विजय लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

-------------
फोटो नंबर--10
उधर, गंदगी को ढकने के लिए आगे लगा दीं बसें
बता दें कि बस स्टैंड पर गंदगी की भरमार है। यहां डीसी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने गंदगी के आगे कई बसें लगा दीं, ताकि डीसी व अन्य अधिकारियों को गंदगी न दिख सके। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां से निकलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed