{"_id":"5b071b324f1c1b9c6e8b4706","slug":"101527192370-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दोपहर सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल की पुलिस ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दोपहर सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल की पुलिस ने
Updated Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अंबाला आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, अलर्ट पर रहीं सुरक्षा एजेंसियां
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शुक्रवार को अंबाला आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां वीरवार को हाई अलर्ट पर रहीं। वहीं जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मॉकड्रिल भी की। दोपहर एकाएक कैंट सिविल अस्पताल में पुलिस की टीमें दाखिल हुईं तो मरीजों और उनके परिजनों के होश उड़ गए। मगर जब उन्हें पता चला कि यह मॉकड्रिल की जा रही है तो जान में जान आई। जानकारी मुताबिक पुलिस की योजना यहां पर आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सेफ हाउस बनाने की है। दोपहर एकाएक दाखिल हुए पुलिस कर्मियों ने सिविल वार्ड में एक कमरे के चारों तरफ सुरक्षा को लेकर जांच की। डॉग स्क्वायड सहित कई टीमों ने यहां जांच की। इस दौरान किसी भी स्टाफ व अन्य को आसपास फटकने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चंडीगढ़ मार्ग से अंबाला आएंगे, जिसके बाद एयरफोर्स स्टेशन के विशेष विमान से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उधर, मॉकड्रिल के दौरान डीएसपी कैंट, कैंट थाने के एसएचओ और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।