{"_id":"5ace65474f1c1b853d8b4a7b","slug":"101523475783-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में दाखिल
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार अल सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने महिला को एंबुलेंस के जरिये कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जच्चा और बच्चा का इलाज किया गया। जानकारी मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यूटीएस काउंटर के पास एक महिला लेबर पेन से कराह रही थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला की हालत देखी तो आसपास खड़ी महिलाओं को मदद के लिए आग्रह किया। महिलाओं ने देखा कि इस महिला की हालत काफी नाजुक है और कभी भी डिलीवरी हो सकती है। इससे पहले ही उसे सिविल अस्पताल में ले जाया जाता, महिला ने स्टेशन पर ही बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। इस दौरान अन्य महिलाओं ने कपड़ों की ओट बनाए रखी। जीआरपी से एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और महिला, बच्चे को सिविल अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया, जहां उनको दाखिल किया गया है। महिला ने अपना नाम सनशिदा बताया है। पुलिस संबंध में कार्रवाई कर रही है।