{"_id":"5abbe9a44f1c1bdb298b46db","slug":"101522264484-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"145 छात्राओं को विभिन्न उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
145 छात्राओं को विभिन्न उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
145 छात्राओं को किया सम्मानित
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए 145 छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रेनू गुप्ता कॉलेज की गतिविधियों का विवरण देते हुए छात्राओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की। मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे पूर्ण करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए कहा। इस दौरान मुस्कान कौशिक को यूनिवर्सिटी में प्रथम रहने पर, हरदीप, खुशबू, डॉल्फी, मनप्रीत, पूजा, परनीत, अकविंदर, दिव्या, नेहा, उमा, अर्शदीप, संदीप को शैक्षिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। बीना देवी को बेस्ट एनसीसी कैडेट, रमनदीप को बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर के लिए सम्मानित किया। गगनप्रीत को बेस्ट इन आर्ट एंड क्राफ्ट, नंदिनी को बेस्ट सिंगर, लवप्रीत को काव्य पाठ, प्रतीक्षा को श्रेष्ठ वक्ता, नविता को बेस्ट इन डांस आदि छात्राओं को भी पुरस्कृत कर दिया। इस मौके पर कॉलेज के वाइस चेयरमैन एस कुमार, मैनेजिंग कमेटी की वरिष्ठ सदस्य आदर्श आदि मौजूद रहे।