फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मानसून तक नदी पर पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद, हजारों को होगा फायदा

मानसून तक नदी पर पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद, हजारों को होगा फायदा

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मानसून तक नदी पर पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद, हजारों को होगा फायदा
मानसून तक नदी पर पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद, हजारों को होगा फायदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। मारकंडा नदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-72 से लिंक रोड पर गांव गलौड़ी (यमुनानगर) को जोड़ने वाले पुल के बनने से नारायणगढ़ और सढ़ौरा के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दोनों और आने जाने का कई किलोमीटर का रास्ता भी कम होगा। मारकंडा नदी पर उच्च स्तरीय नौ स्पान का यह पुल 21 मीटर लंबा होगा। इस पर पर 11.97 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस पुल के बनने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक के लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
पुल का निर्माण तेजी पर है। इसके इसी वर्ष मानसून तक पूरा होने की उम्मीद है। ग्रामीण लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। पंचायत समिति सढौरा के वार्ड-11 के सदस्य मिंटू सैनी, पंचायत समिति नारायणगढ़ के सदस्य संजीव सैनी, गलौड़ी, राजपुर, आदि ग्रामवासियों ने पुल के निर्माण पर खुशी व्यक्त की है। नदी पर इस पुल के बन जाने से बारिश के दिनों में नदी को पार करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही किसानों को अपनी फसल मंडी, यमुनानगर और बनौदी शुगर मिल ले जाना सुगम हो जाएगा। साथ ही उन्हें लंबा रास्ता भी पार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा लाभ
पंचायत समिति सदस्य मिंटू सैनी ने बताया कि पुल के निर्माण से नदी के एक छोर के गांव असगरपुर, झंडा, सालहपुर, निजामपुर, उदयगढ़, रठाली, गलोड़ी, लाहड़पुर, फिरोजपुर, ठसका, रसुलपुर, असगरपुर माजरा आदि दो दर्जन से अधिक गंावों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार दूसरी ओर के गांव शाहपुर, छोटी रसौर आदि के लोगों को लाभ होगा। इन सभी गांवों के निवासियों को 10 से 12 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इस क्षेत्र के लोग कालाअम्ब जाने के बजाए सीधे नारायणगढ़ की ओर आकर अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। दूसरी ओर के लोग भी कालाअम्ब जाने की बजाय सीधे पुल पार करके सढौरा, जगाधरी, यमुनानगर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले राज्यमंत्री
राज्य मंत्री नायब सैनी ने कहा कि पुल बनने से नारायणगढ़ और सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का फायदा होगा। दोनों क्षेत्रों की दूरी और कम होगी व किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed