{"_id":"5978e5054f1c1be4498b4603","slug":"101501095173-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल दिवस पर नमन किया गया वीर शहीदों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल दिवस पर नमन किया गया वीर शहीदों को
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। कारगिल दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। माल रोड पर खड्ग कोर मुख्यालय के समक्ष स्थित विजय स्मारक पर शहीदों को कोर कमांडर ने सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्य परंपराओं को अनुरूप कोर कमांडर ने पहले स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाए जिसके बाद बिगुलर के मातमी धुन बजाते ही शहीदों को सलामी दी गई। कोर कमांडर के अलावा कोर के अन्य अधिकारियों ने इस अवसर पर शहीदों को सलामी देकर उन्हें नमन किया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि आज ही के दिन भारतीय सैनिकों ने पाक सैनिकों से वीरता से लड़ते हुए युद्ध में जीत हासिल की थी। दुर्गम चोटियों में लड़ा गया यह युद्ध सेना के लिए चुनौतीपूर्ण था।
स्कूल में प्रस्तुत की लघु नाटिका
आर्मी पब्लिक स्कूल में कारगिल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसमें कविता पाठ, सामूहिक एवं एकल गायन तथा देश भक्ति से ओत-प्रोत लघु नाटिका का मंचन किया गया। प्रिंसिपल परमजीत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि कि हमारे देश के सैनिक वीरों के समान हैं जो मुश्किल परिस्थितियों को सहते हुए भी नहीं टूटते तथा देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं।