फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अब हर घर के आगे रखेगा दो कूड़ेदान - कचरा निपटान के लिए निगम हर घर पर लगवाएगा डिजिटल प्लेट

अब हर घर के आगे रखेगा दो कूड़ेदान - कचरा निपटान के लिए निगम हर घर पर लगवाएगा डिजिटल प्लेट

Sat, 08 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अब हर घर के आगे रखेगा दो कूड़ेदान  - कचरा निपटान के लिए निगम हर घर पर लगवाएगा डिजिटल प्लेट
निगम अब हर घर के आगे रखेगा दो कूड़ेदान
विज्ञापन

अंबाला कैंट। ट्विन सिटी में कूड़े निपटान को लेकर नगर निगम ने गंभीरता दिखाई है। घरों से अब कूड़ा उठाने के लिए निगम द्वारा प्रत्येक घर के आगे दो कूड़ेदान रखे जाएंगे। एक में गीला कूड़ा तो दूसरे में सूखा कूड़ा फेंका जाएगा। प्रत्येक घर के आगे डिजिटल प्लेट लगाई जाएगी जिसके माध्यम से यह पता लगेगा कि सफाई कर्मी ने घर के आगे से कूड़ा उठाया है या नहीं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मानें तो यह योजना शहर को साफ-सुथर बनाने के लिए मील का पत्थर साहिब होगी।
विज ने बताया कि सफाई के लिए अब वैज्ञानिक तरीके से कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए जहां ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए पटवी में छह सौ करोड़ रुपये की लागत से कचरे से बिजली प्लांट की स्थापना जल्द होगी, वहीं घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य पर नजर रखने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। निगम द्वारा मुंबई की एक कंपनी से समझौता किया गया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह ने बताया कि इस कंपनी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर से गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ादान उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा जिस भी मकान की प्रॉपर्टी आईडेंटिटी निगम में दर्ज है, उन मकानों पर स्टील की नंबर प्लेट लगवाई जाएगी। इस प्लेट के माध्यम से सफाई कार्य को डिजिटल सुविधा से जोड़ा जाएगा। जैसे ही घर से कूड़ा उठाया जाएगा तो निगम में लगी वॉल एलईडी पर उस संपत्ति के नंबर के सामने हरे रंग का चिन्ह आ जाएगा और कूड़ा न उठने पर लाल रंग का चिन्ह दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के लिए निरीक्षण करने वाले कर्मचारियों को भी शीघ्र ही मोबाइल उपलब्ध करवाए जाएंगे। शहर में कहीं भी गंदगी का ढेर मिलने पर वे इसकी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालेंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और शहर की सफाई से संबंधित डिजिटल डाटा के आधार पर ही ठेकेदार की कांट्रेक्ट मनी से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


पटवी प्लांट के लिए औपचारिकताएं पूरी
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए सरकार ने छह सौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है और निगम द्वारा भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके इस प्लांट को जल्द आरंभ करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि निगम क्षेत्र की गंदगी का बेहतर प्रबंधन हो सके। उन्होंने कहा कि विकास का सही लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब विकास के साथ-साथ स्वच्छता मानदंड भी उसी स्तर के हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed