{"_id":"595554224f1c1bb65b8b4674","slug":"101498764322-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट चेकिंग में 421 पकड़े बिना टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट चेकिंग में 421 पकड़े बिना टिकट
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट चेकिंग में 421 पकड़े बिना टिकट
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे ने 421 यात्रियों को बिना टिकट काबू किया है। इसके अलावा सैकड़ों अन्य मामले भी पकड़े गए। जुर्माने के तौर पर रेलवे ने यात्रियों से 2.44 लाख रुपये वसूले हैं। स्टेशन व आउटर पर चेकिंग के दौरान करीब एक दर्जन ट्रेनों में 71 टीटीई और आठ आरपीएफ जवानों ने छापेमारी की। चेकिंग के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। बिना टिकट कई यात्रियों ने भागने का भी प्रयास किया मगर उन्हें मौके पर ही पकड़ा गया। बिना टिकट 421 यात्री पकड़े गए जबकि 238 मामले अन्य पाए गए जिनमें यात्रियों में निर्धारित वजन से अधिक सामान, बिना प्लेटफार्म टिकट व अन्य मामले थे। छह मामले सार्वजनिक स्थान पर थूकने के भी पकड़े गए। कुल 665 मामले सामने आए जिनसे रेलवे ने 2.44 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर यात्रियों से वसूल किया।