फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   100 students will go to adventure camp

Ambala News: एडवेंचर कैंप में जाएंगे 100 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
100 students will go to adventure camp
अंबाला सिटी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पांच दिवसीय समर एडवेंचर कैंप हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित होगा। गुरुवार सुबह राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी पंचकूला रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद इन विद्यार्थियों को बस में मनाली ले जाया जाएगा। प्रदेशभर से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को कैंप में ले जाया जा रहा है। जिलानुसार बैच बनाए गए हैं। इससे पहले प्रथम बैच में कई जिलों के विद्यार्थी कैंप में गए हुए हैं। अब दूसरे बैच में अंबाला से भी विद्यार्थी जाएंगे।
विज्ञापन

इस कैंप में 50 लड़के व 50 लड़कियां शामिल होंगी। लड़कों के साथ दो पुरुष अध्यापक व लड़कियों के साथ दो महिला अध्यापक भी जाएंगी। जो भी विद्यार्थी कैंप में जाएंगे, उसके लिए अभिभावकों की सहमति व विद्यार्थी का मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर के जिलों को ऐसे बांटा गया
प्रथम बैच में कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, सोनीपत व यमुनानगर के विद्यार्थी गए हैं। यह कैंप 21 से 27 जून तक रहेगा। इसी तरह दूसरे बैच में फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा जिले के विद्यार्थियों के लिए 27 जून से 3 जुलाई तक कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भिवानी, चरखी-दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल जिलों के विद्यार्थियों के लिए 3 से 9 जुलाई तक कैंप आयोजित किया जाएगा।
कैंप में यह करवाई जाएगी गतिविधि
इस एडवेंचर कैंप में ट्रैकिंग, रॉक क्लाइबिंग, रैपेलिंग, स्टडी ऑफ कल्चर व हैरीटेज, नेचर, मनाली में लोकल साइट, कैंप फायर, योगा, मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, रिपोर्ट राइटिंग, फोक डांस, रागिनी सहित अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी।

वर्जन
मनाली में समर एडवेंचर कैंप में 100 विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। इनमें 50 लड़कियां और 50 लड़के जाएंगे। इनके साथ दो पुरुष और दो महिला अध्यापक भी जाएंगे। कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। गुरुवार सुबह कैंप के लिए विद्यार्थी रवाना होंगे।
हरजिंद्र सिंह, सहायक परियोजना समन्यवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed