फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   100 people donated blood in the camp organized under Seva Pakhwada.

Ambala News: सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में 100 ने किया रक्तदान

Sun, 28 Sep 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 28 Sep 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
100 people donated blood in the camp organized under Seva Pakhwada.
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर ​स्थित श्री बांके बिहार धर्मशाला में आयोजि​त ​शिविर में पहुंचे कैबिन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्तूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक चलेगा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गोबिंद नगर के बांके बिहारी धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको प्रोत्साहित भी किया। शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री विज ने रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है और रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed