{"_id":"694ed7095df2f4eb810d9dd4","slug":"10-railway-employees-of-ambala-division-will-get-pccm-award-ambala-news-c-36-1-amb1001-155331-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला मंडल के 10 रेल कर्मियों को मिलेगा पीसीसीएम अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला मंडल के 10 रेल कर्मियों को मिलेगा पीसीसीएम अवार्ड
Sat, 27 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। उत्तर रेलवे के वाणिज्य विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। रेलवे ने वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित पीसीसीएम (प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक) अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस सूची में अंबाला मंडल का दबदबा देखने को मिला है, यहां से 10 कर्मियों का चयन किया गया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन सभी विजेताओं को 29 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे दिल्ली स्थित बड़ोदा हाउस के ईगल कॉन्फ्रेंस हॉल, ऑपरेटिंग ब्रांच में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीए) स्वयं अपने हाथों से पुरस्कार वितरित करेंगे ।
अंबाला मंडल के ये कर्मचारी होंगे सम्मानित
अंबाला मंडल के जिन 10 कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता से विभाग का मान बढ़ाया है, उनमें नीरज कुमार (सीएमाई/पटियाला), सुनील कुमार (उप सीटीआई/अंबाला), विनोद कुमार (सीआरएम/अंबाला), राजेश मारवाह ( सीएमआई/चंडीगढ़), मंदीप (वरिष्ठ लिपिक/अंबाला) , ओम प्रकाश (सीजीएस/पीलानी), नैंसी ग्रोवर (सीएम/एफएम), प्रदीप सिंहमार (ओएस/अंबाला), अभिनव सागर (सीएस/टीएमएस) , राज कुमार (ओएस/सीटीजी/अंबाला) शामिल हैं।
विविध श्रेणी में भी 22 नामों पर मुहर
अंबाला मंडल के अलावा मुख्यालय और अन्य यूनिटों से 22 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए चुना गया है । इनमें नाविका (एससीएम/क्लेम), वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (एसीएम) और पीएस बघेल (एसीएम/अंबाला) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों को विशेष निर्देश
सचिव/पीसीसीएम राजीव कुमार मुखीजा ने पत्र जारी कर सभी संबंधित वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे पुरस्कार विजेताओं को समय पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त करें।
इसलिए दिया जाता है सम्मान
यह पुरस्कार उन रेलकर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित की है और अपने सहयोगियों के लिए एक नया मानक तय किया है। अंबाला रेल मंडल के वणिज्य वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि 10 कर्मचारियों का इस अवार्ड के लिए चयन हुआ है जोकि गौरव का विषय है।