फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 new air-conditioned buses hit the roads10 new air-conditioned buses hit the roads

Ambala News: सड़कों पर उतरीं 10 नई वातानुकूलित बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
10 new air-conditioned buses hit the roads10 new air-conditioned buses hit the roads
अंबाला शहर ​स्थित रोडवेज वर्कशाप में खड़ी अंबाला डिपो की नई वातानुकूलित बस। संवाद
अंबाला। करीब एक सप्ताह पहले अंबाला डिपो में शामिल हुए 10 नई वातानुकूलित बसों में से दो बसें नारायणगढ़ सब डिपो को दे दी हैं। बची आठ बसों को अंबाला डिपो के अधिकारियों ने चंडीगढ़-नारनौल , पटियाला-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली मार्ग पर बसों को लगाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नारायणगढ़ सब डिपो ने अपनी दोनों बसों को नारायणगढ़- ल्ली बराड़ा और नारायणगढ़ दिल्ली-चंडीगढ़ पर लगाया है। इन वातानुकूलित बसों के संचालन से यात्रियों को गर्मी में राहत तो मिलेगी ही। इसके साथ ही अंबाला डिपो के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

अब अंबाला के पास हैं 25 वातानुकूलित बसें
मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास 25 वातानुकूलित बसें हैं। जिसमें 10 वातानुकूलित बसें पिछले साल 2024 में आई थीं। इसके बाद जनवरी 2025 में पांच इलेक्ट्रिक बसें आई। अब दो वाई दो की 10 वातानुकूलित बसें अंबाला को मिली हैं। इन बसों के आने से अंबाला डिपो का बेडा पहले से और भी ज्यादा मजबूत और सशक्त हो गया है। अंबाला डिपो हजाराें यात्रियों को पहले से और भी ज्यादा बेहतर और आरामदायक सुविधाएं दे रहा है। अंबाला से चंडीगढ़- नारनौल मार्ग पर दो बसें लगाई गई हैं। जिसमें एक बस आने और दूसरी जाने पर लगाई गई है। इसी तरह से पटियाला से दिल्ली वाया अंबाला कैंट मार्ग पर चार बसें लगाई हैं। इसमें दो बस आने और दो बस जाने के लिए है। इसके अलावा जालंधर से दिल्ली वाया अंबाला कैंट के लिए दो बस लगाई है। इसमें एक बस आने और एक बस जाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणगढ़-दिल्ली-बराडा और नारायणगढ़-दिल्ली-चंडीगढ़ पर दो बसें : नारायणगढ़ सब डिपो को दो नई वातानुकूलित बसें मिली है। उन्होंने इन दोनाें बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया है। जिसमें एक नारायणगढ़ बस अड्डे से वाया बराड़ा होते हुए दिल्ली जा रही है। इसी तरह से दूसरी बस नारायणगढ़ से अंबाला छावनी- दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ मार्ग पर संचालन करेगी।
वर्जन
डिपो में शामिल हुई 10 बसों को लंबे रूटों पर लगाया गया है। यह अत्याधुनिक बसें हैं।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed