{"_id":"60886c238ebc3e8dc45698d2","slug":"10-death-count-from-corona-in-ambala-ambala-news-knl68450239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कोहराम पहली बार एक दिन में ले ली 10 जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कोहराम पहली बार एक दिन में ले ली 10 जान
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना ने जमकर कोहराम मचाया और एक दिन में 10 लोगों की जान ले ली। 332 नए मामले सामने आए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने केवल 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 10वीं महिला की मौत की पुष्टि मुलाना मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरींटेंडेंट डॉ. एलएन गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि बराड़ा की रहने वाली 60 वर्षीय महिला की आज कोरोना के चलते मौत हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को पहली मौत अंबाला शहर के हरी पैलेस निवासी 68 वर्षीय महिला की हुई। इस महिला को दिल की बीमारी थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। दूसरी मौत जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर की 42 वर्षीय महिला की हुई महिला उच्च रक्तचाप और शुगर की समस्या से भी जूझ रही थी और उन्हें बाईपेप सपोर्ट पर रखा गया था।
तीसरी मौत भी अंबाला शहर जंडली एरिया से हुई। 38 वर्षीय पुरुष को किडनी की भी समस्या थी और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। चौथी मौत बिहटा की 72 वर्षीय महिला की हुई। महिला को शुगर था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। पांचवीं मौत अंबाला कैंट के 60 वर्षीय पुरुष की हुई। इन्हें भी शुगर था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। छठी मौत सेक्टर 1 अंबाला शहर के 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई। इन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या थी और बाईपेप सपोर्ट पर थे। सातवीं मौत अंबाला शहर की 44 वर्षीय महिला की हुई। महिला को थायराइड की समस्या थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। 8वीं मौत नसरौली की 60 वर्षीय महिला की हुई। महिला को शुगर की समस्या थी और बाईपेप सपोर्ट पर थी। 9वीं मौत बीसी बाजार अंबाला छावनी की रहने वाली 80 वर्षीय महिला की हुई। इन्हें दिल की बीमारी और के साथ शुगर भी था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 216 लोगों की कोरोना जान ले चुका है। लगातार एक्टिव केस बढ़ने से रिकवरी दर 84.14 प्रतिशत रह गई है। अप्रैल माह में 5509 लोग जिले में संक्रमित हो चुके हैं।
अब तक इतने लोगों के लिए जा चुके सैंपल
जिले में अब तक 3 लाख 13545 सैंपल कोरोना के लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 69 हजार 336 सैंपल आरटीपीसीआर जबकि करीब 44 हजार 209 एंटिजन किट से लिए गए हैं। जिले की बात करें तो अभी तक जिले में 19604 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से 16499 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें मंगलवार को डिस्चार्ज किए गए 382 मरीज भी शामिल हैं। इस समय जिले में 2889 एक्टिव मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
कहां से कितने केस आए, सभी सेक्टरों में बढ़ा संक्रमण
मंगलवार को अंबाला शहर से 157, कैंट से 63, शहजादपुर से 25, मुलाना से 04, बराड़ा से 1, नारायणगढ़ से 16, चौड़मस्तपुर से 66 नए केस सामने आए। इनमें कृष्णा नंबर अंबाला कैंट से 2, रेलवे रोड अंबाला सिटी से 3, मथुरा एंक्लेव अंबाला सिटी से दो, सेक्टर 9 से 14, सेक्टर 10 से छह, सेक्टर-8 से सात, बलदेव नगर से 5, जंडली से 9, रेलवे कॉलोनी अंबाला कैंट से 3, एकता विहार अंबाला कैंट से 3, दयालबाग से 4, वार्ड नंबर 3 नारायणगढ़ से 8, गोवर्धन नंबर अंबाला शहर और सरस्वती कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला, गीतानगरी, ओल्ड अनाज मंडी, सेठी मार्केट, इंद्रनगर और मनमोहन नगर अंबाला शहर से दो-दो व अन्य जगह से नए केस आए।
जिले में 255 मरीज ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बाईपेप के जरिए ले रहे सांसें
जिले में इस समय 2488 मरीज होम आइसोलेट हैं। इस तरह विभिन्न अस्पतालों में करीब 401 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 106, वेंटिलेटर पर 10 मरीज हैं। इस समय सरकारी अस्पतालों में 44 बेड खाली हैं। इसी तरह मुलाना मेडिकल कॉलेज में 25 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 70 मरीजों ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा शेष मरीज अन्य अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।