{"_id":"6a232f7c88256396d70a0eeb","slug":"10-beneficiaries-received-cheques-of-rs-50000-each-ambala-news-c-36-1-amb1001-164326-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 10 लाभार्थियों को मिले 50-50 हजार के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 10 लाभार्थियों को मिले 50-50 हजार के चेक
Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। एसडीएम शिवजीत भारती ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 10 लाभार्थियों को हरियाणा सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी के चेक सौंपे। इस दौरान सौर ऊर्जा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम शिवजीत भारती ने कहा कि सौर ऊर्जा ग्रीन एनर्जी का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे बिजली खर्च में भारी कटौती के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। एसडीओ विकास बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार से 60 हजार और राज्य सरकार से 50 हजार की सब्सिडी मिलने से सोलर सिस्टम आम लोगों के लिए बेहद किफायती हो गया है। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद