फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   all schools in gurugram faridabad sonipat and jhajjar to remain closed till november 17 due to poor air quality

प्रदूषण की मार: दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी स्कूल बंद, 17 नवंबर तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में रहेगी छुट्टी

Sun, 14 Nov 2021 06:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 06:27 PM IST
सार

दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सोमवार से एक हफ्ते के लिए सभी स्कूल भौतिक रूप से (फिजिकल) बंद किए जा रहे हैं, लेकिन वर्चअल कक्षाएं चलती रहेंगी। इससे बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा।

विज्ञापन
all schools in gurugram faridabad sonipat and jhajjar to remain closed till november 17 due to poor air quality
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण स्कूल बंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 17 नवंबर तक स्कूल बंद करने की घोषणा की है। सरकार ने एनसीआर के इन सभी शहरों में हर तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। वहीं शनिवार को दिल्ली सरकार ने भी घोषणा की थी कि सोमवार से एक हफ्ते तक राजधानी के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया गया है। सरकार निजी दफ्तरों के लिए भी इससे जुड़ी एडवाइजरी भेजेगी। 17 नवंबर तक निर्माण से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।

विज्ञापन


निर्माण गतिविधियां बंद रखें यूपी, हरियाणा, राजस्थान: आयोग
इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने और निर्माण व तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा है। आयोग ने कहा कि इन राज्यों और जिला प्रशासनों को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी करने के लिए कहा गया है। एक आपात बैठक में आयोग ने इन राज्यों को दिल्ली सरकार के फैसले के अनुरूप कदम उठाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पूरी तरह बंद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सोमवार से एक हफ्ते के लिए सभी स्कूल भौतिक रूप से (फिजिकल) बंद किए जा रहे हैं, लेकिन वर्चअल कक्षाएं चलती रहेंगी। इससे बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। प्रदूषण पर निगरानी रखने वाली एजेसियों का कहना है कि 17 नवंबर तक हवाएं नहीं चलेंगी और पड़ोसी राज्यों से पराली का धुंआ दिल्ली में आता रहेगा। ऐसे से स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए इस दौरान निर्माण गतिविधियों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन लगाने का कड़ा कदम भी संभव
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अंदर बीच-बीच में एक सुझाव निकल कर आ रहा था कि अगर बहुत ज्यादा हालात खराब हो जाते हैं, तो क्या दिल्ली को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा सकता है। इसका वर्क आउट किया जा रहा है। अभी हम लॉकडाउन लगा नहीं रहे हैं। इसका एक प्रस्ताव बना रहे हैं और इस प्रस्ताव को हम सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेंगे। साथ ही केंद्र सरकार समेत सभी एजेंसियों से बातचीत की जाएगी। वजह यह कि यह बहुत ही बड़ा कदम होगा। इसलिए केंद्र सरकार, सीपीसीबी, सफर समेत सभी एजेंसी को भरोसे में लेकर अगर ऐसे हालात बनते हैं, तो उसमें दिल्ली के अंदर सारे प्राइवेट वाहन, निर्माण, ट्रांसपोर्ट, औद्योगिक गतिविधियां बंद की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed