{"_id":"8854cbcdf1e2cca08efe64003b25a72f","slug":"all-educational-institutions-buses-exempt-from-road-tax-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट, सरकारी शिक्षण संस्थानों को हुड्डा का ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट, सरकारी शिक्षण संस्थानों को हुड्डा का ये तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन किसानों की जमीन यमुनानगर और झाड़ली थर्मल प्लांटों के लिए अधिग्रहीत की गई थी, उनके आश्रितों को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सब सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की बसों को रोड टैक्स से छूट दी गई है। बुधवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि हिसार जिले के खेदड़ थर्मल प्लांट में जिन किसानों की जमीन ली गई थी, उनके आश्रितों को नौकरी दी गई थी।
विज्ञापन
अब उसी तर्ज पर झज्जर जिले के झाड़ली में एनटीपीसी-हरियाणा-दिल्ली प्लांट के लिए जिनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उनके आश्रितों को नौकरी दी जाएगी।
यह संख्या 212 है। आईटीआई करने वाले 91 विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि ,यमुनानगर थर्मल प्लांट के लिए जमीन का अधिग्रहण वर्ष-1984 में हुआ था।
विज्ञापन
मगर, मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि उन किसानों के आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी। अब यह पता लगाया जाएगा कि किन किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ था। गौरतलब है कि अब प्रदेश में झज्जर जिले में ही महात्मा गांधी थर्मल प्लांट रह गया है, जिनके किसानों के आश्रितों को नौकरी नहीं मिलेगी।
बिजली विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा है कि मंत्रिमंडल ने इस प्लांट के बारे में फैसला नहीं किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं की उन बसों, वाहनों को रोड टैक्स से छूट दी है, जो विद्यार्थियों को लाते-ले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पीले रंग की इन बसों को छूट मिलने का सीधा फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी चाहे सरकारी हों या प्राइवेट, सभी को लाभ मिलेगा।
इससे शैक्षणिक संस्थानों को अपने वाहन चलाने का प्रोत्साहन मिलेगा और निजी वाहनों के उपयोग पर अंकुश लगेगा।
बजट सत्र 21 फरवरी से
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से बुलाने का फैसला किया है। हालांकि , सत्र में पूरा बजट या वोट ऑन अकाउंट पेश करने के बारे में फैसला मंत्रिमंडल की छह फरवरी को होने वाली बैठक में किया जाएगा।
गीता भुक्कल ने आभार जताया
चंडीगढ़। हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पॉवर प्लांट, झाड़ली के भूमि विस्थापितों को हरियाणा बिजली निगमों में नियुक्त करने के बिजली विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार व्यक्त किया है।