फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   After two decade government did not make road to martyr house

कारगिल दिवस: दो दशक बाद भी शहीद के घर तक पक्का रास्ता नहीं बना सकी सरकार

Fri, 26 Jul 2019 07:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
After two decade government did not make road to martyr house
कारगिल विजय दिवस - फोटो : Social media (File Photo)

शहीदों के गांव को दी जानी वाली सुविधाओं को देखना हो तो गांव ककराला जरूर जाएं। गांव ककराला में 20 साल पहले कारगिल के शहीद शिव कुमार के घर जाने का रास्ता आज भी कच्चा है। दो दशक में सरकार शहीद के घर तक पक्का रास्ता तक नहीं दे सकी।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम गांव ककराला पहुंची तो शहीद हवलदार शिव कुमार की पत्नी संतोष गोबर का तसला लेकर जाती दिखी। बरसाती मौसम में कच्चे रास्ते पर कीचड़ के पास से गुजरते हुए अपने घर पहुंची। संतोष ने बताया कि शिव कुमार की माता किस्तूरी देवी को अपने साथ रखती हैं। जब शिव कुमार शहीद हुए तब उनकी आयु करीब 28 साल रही होगी।
विज्ञापन


शहीद शिव कुमार अपने पीछे साढ़े तीन साल की लड़की और एक साल का लड़का छोड़ गए थे। अब बेटी की शादी कर विदा कर चुकी हैं। बेटा जयलाल बोलेरो गाड़ी चलाकर गुजर बसर कर रहा है। बेटे की शादी भी कर चुकी हैं। उनकी पोती भी स्कूल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पेट्रोल पंप अलॉट हुआ था। कंपनी से विवाद के कारण अब पंप उनके पास नहीं है। शहीद के नाम की करीब 30 हजार रुपये मासिक पेंशन आ रही है। संतोष ने कहा कि मैंने अपनी सास का साथ लेकर अपने बच्चों को बड़ा किया। गांव छोड़ने की बजाए यहां रहकर ही अपने पति के सपनों को पूरा किया। 

गांव ककराला में बस अड्डे के पास ही शहीद शिव कुमार की प्रतिमा लगी है। इसी पार्क में दो अन्य शहीदों की प्रतिमाएं भी हैं। कभी कभार कार्यक्रम का आयोजन हो उस समय यहां पार्क में सफाई कराई जाती है। फिलहाल इस पार्क में घास खूबसूरती का बिगाड़ने का काम कर रही है।


करीब एक किलोमीटर कच्चा रास्ता

गांव के बाहरी हिस्से में ढाणी में शहीद शिव कुमार का घर है। यहां आने के लिए करीब एक किलोमीटर तक कच्चे रास्ते से गुजरने के बाद उनके घर तक पहुंचा जा सकता है। इसी ढाणी में गांव के सरपंच का घर भी है। यहां बसे लोगों को बरसात के मौसम में सबसे अधिक परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed