फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   After the abuse had started to strangle boyfriend

प्रेमी ने ही दुराचार के बाद घोंटा था गला

Thu, 31 Oct 2013 09:40 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
After the abuse had started to strangle boyfriend
हरियाणा के जिला रोहतक में दयानंद मठ के कमरे में युवती की हत्या उसके दोस्त पीयूष शास्त्री ने ही की थी। हत्या से पहले आरोपी ने उसके साथ दुराचार भी किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने ही यह खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उन दोनों के बीच पांच साल सेे प्रेम संबंध थे और वह उसकी शादी से खफा था।
विज्ञापन


इस वजह से यह हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया और विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया।

रेवाड़ी निवासी 23 वर्षीय युवती एमडीयू से संस्कृत में पीएचडी कर रही थी। इसमें उसकी मदद पीएचडी ही कर रहा गांव डुंगर (मुजफ्फरनगर) निवासी पीयूष शास्त्री कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दयानंद मठ में स्थित पीयूष के कमरे से युवती का शव बरामद किया गया था। उसकी चुन्नी भी वहां लटकी हुई थी और गले पर निशान थे। वारदात के बाद पीयूष फरार था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापे मारे और उसे रोहतक में ही दबोच लिया।  पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि पीयूष के साथ युवती का प्रेम-प्रसंग था।


पीयूष ने ही उसे पीएचडी और नेट पास करने के लिए सहयोग किया था और दोनों कई साल से संपर्क में थे। मई माह में युवती की शादी हांसी कर दी गई, जिससे पीयूष खफा था।

बुधवार को लेकर इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद पीयूष ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि हत्या से पहले युवती से दुराचार भी किया गया था। पूछताछ के दौरान पीयूष ने खुलासा किया कि युवती ने शादी की बात छिपाई थी और वह उससे शादी करना चाहता था।

युवती न तो अपने पति को छोड़ने को तैयार थी और न ही उसे, जिसके चलते उसकी हत्या की है। रेवाड़ी के एक गांव से मृतका के परिजन पीजीआई पहुंचे और इस बारे में बयान दर्ज किए।


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया और इस संबंध में पीयूष के खिलाफ दुराचार व हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed