{"_id":"883370ae6053f23ff8df1ccea0e9a808","slug":"after-sixteen-days-schools-will-open-the-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह दिन बाद आज खुलेगा सरकारी स्कूल का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह दिन बाद आज खुलेगा सरकारी स्कूल का ताला
जींद/ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले जींद के किनाना गांव की राजकीय प्राथमिक कन्या पाठशाला के रास्ते से कब्जे हटवाने की मांग पर ग्रामीणों की ओर से स्कूल का गेट बंद कर दिया जा रहा धरना मंगलवार शाम को समाप्त हो गया।
पंचायत विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से कब्जे खाली करवाए। हालांकि, जिस गली पर विवाद था, उसके पक्के कब्जे का मामला न्यायालय में होने के कारण उसे नहीं खुलवाया गया है।
स्कूल रास्ते से अवैध कब्जे हटवाने की मांग पर पिछले कई दिनों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गतिरोध जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीण फिर से डीसी से मिले। डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्कूल रास्ते अवैध कच्चे कब्जे खाली करवा दिए। लेकिन रास्ते में एक पक्का कब्जा अभी है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
अब बुधवार को स्कूल खुलेगा। पिछले कई दिन से विवाद होने के कारण लड़कियों की पढ़ाई सीनियर सकेंडरी स्कूल में करवाई जा रही थी।
धरने का नेतृत्व कर रहे सुरेंद्र आर्य ने बताया कि मंगलवार शाम को रास्ते से अवैध कब्जे प्रशासन ने खाली करवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही धरना भी खत्म हो गया है।