{"_id":"04b55f714aaf2e0d5b950dcc94673ea6","slug":"administration-delivered-occupied-on-plots-domineering-then-placed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने गरीबों के प्लॉटों पर से छुड़ाया कब्जा, दबंग फिर काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने गरीबों के प्लॉटों पर से छुड़ाया कब्जा, दबंग फिर काबिज
नरवाना/जींद/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला जींद के गांव हमीरगढ़ के 46 बीपीएल परिवारों को महात्मा गांधी योजना के तहत दिए प्लॉट सिरदर्द बन गए हैं।
प्रशासनिक अमला प्लाटाें की निशानदेही और कब्जा दिलाकर वापस लौटा था कि रात को कब्जाधारियों ने फिर से कब्जा कर लिया, जबकि खंड विकास एवं पंचायत विभाग अलॉट प्लॉटों पर कब्जे की बात से मना कर रहा है।
उधर, गढ़ी थाना पुलिस ने बीपीएल प्लॉट धारक की शिकायत पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव हमीरगढ़ में महात्मा गांधी योजना के तहत पंचायती जमीन पर 46 बीपीएल परिवारों को प्लॉट आबंटित किए थे। उस पंचायती जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा किया हुआ था।
गत एक दिसंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशा वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने गांव हमीरगढ़ पहुंच कर आबंटित किए जाने वाले प्लाटों की निशानदेही करवा कर कब्जा छुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। रात को ही कुछ दबंगों ने आबंटित प्लॉटों की ट्रैक्टर से जुताई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद गढ़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने प्लॉट धारक देशरिया की शिकायत पर गांव के ही अनिल, राज, चरणू, सविया, सतीश, महेंद्र, मंजीत, बिंद्र, राजपाल, मनोज, सुनील, अजमेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।