{"_id":"b3055cdbcec8dec665632b05906fd309","slug":"accused-swallows-poisen","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती भगाने के आरोपी ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती भगाने के आरोपी ने जहर खाया
हरियाणा
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में युवती को भगाने के मामले में दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे एक आरोपी ने वीरवार को पुलिस की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
गंभीर हालत मेें युवक को कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने जिस समय जहर निगला, उस समय पुलिस उसे बाइक की बरामदगी के लिए अपने साथ ले गई थी। वहीं, निजी अस्पताल के बाहर पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस पर उनके बेटे को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार पिहोवा कस्बा के गांव सिसगर खेड़ी के जसविंद्र पुत्र हरिचंद के खिलाफ क्योड़क चौकी पुलिस ने एक गांव से लड़की को भगाने के मामले में केस दर्ज किया था।
जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। बाद दोपहर पुलिस उसे वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद करवाने के लिए एक जगह लेकर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान युवक ने ड्रम के ऊपर रखे कीटनाशक को निगल लिया। इसके बाद उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर परिजन सहित सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
जसविंद्र की मां सोमपति ने बताया कि उसके बेटे को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उसके बेटे ने पुलिस की मौजूदगी में ही जहरीला पदार्थ खाया है।
उनकी मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मियों व उसके बेटे को फंसाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाए। उधर, युवक का इलाज कर रहे डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। सदर थाना पुलिस एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि युवक को लड़की भगाने के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद करने की ले गई थी, लेकिन युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसका इलाज चल रहा है।