{"_id":"1662650f584adf5665de269579d945cc","slug":"abortion-haryana-mbbs-jhajjar-health-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध गर्भपात का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध गर्भपात का धंधा
प्रवीण पाण्डेय/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अवैध गर्भपात का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।
कुछ समय पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दाइयों और एएनएम को ऐसे मामलों में गिरफ्तार किया था, लेकिन अब एमबीबीएस डाक्टर और झोलाछाप डाक्टर भी इस काम में बड़ी संख्या में संलिप्त हैं।
झज्जर पुलिस ने एक एमबीबीएस डाक्टर को अवैध गर्भपात करते पकड़ा है। यह डाक्टर अपने यहां गर्भ में पल रहे भ्रूण का अल्ट्रासाउंड भी करती थी।
इसके अलावा बहादुरगढ़ की एक महिला झोलाछाप को गिरफ्तार किया गया है।
इसका पति खुद को बीएएमएस डाक्टर बताता था, लेकिन जांच में पता चला कि पति की डिग्री भी फर्जी है।
गिरफ्तार महिला मंजू के पास से पुलिस ने रजिस्टर बरामद किया है।
जिसमें 500 गर्भपात का रिकार्ड मौजूद है। इस रिकार्ड के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि गर्भपात से पहले यह महिला लिंग जांच कहां करवाती थी।
पता चला है कि दिल्ली के लोग भी यहां गर्भपात करवाने के लिए आते थे।
छह मामले पकड़े थे विभाग ने
करीब डेढ़ माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने छह मामले ऐसे पकड़े थे, जिसमें एएनएम भी शामिल थीं।
इन मामलों में स्वास्थ्य विभाग को रेड के दौरान गर्भपात की दवाएं मिलीं थीं।
सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और केंद्र सरकार की स्कीमों की दवाएं भी यहां से बरामद हुई हैं।