फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Abbey showed Dam

नारनौल में चौटाला के बिना रैली कर अभय ने दिखाया दम

Mon, 23 Sep 2013 11:53 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
Abbey showed Dam
इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को शहीदी दिवस के अवसर पर ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला के नेतृत्व में हुडा ग्राउंड में जोरदार रैली कर विपक्षी दलों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला के जेबीटी घोटाले में जेल में होने के बाद अभय की यह पहली बड़ी रैली थी, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई थीं। इस दौरान कई कांग्रेसियों ने इनेलो का दामन थामा।
विज्ञापन

 
ओपी चौटाला का संदेश अभय ने सुनाया
इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार को नारनौल में आयोजित हुई प्रदेशस्तरीय शहीदी दिवस रैली में जनता के नाम अपना संदेश भेजा। एक लिखित संदेश में कहा कि संघर्ष कभी हारता नहीं और मैं हिम्मत नहीं हारा हूं। मेरा हौसला पार्टी कार्यकर्त्ताओं और प्रदेशवासियों के दम पर है। कुछ पल के लिए मुझे आपसे दूर किया गया है, लेकिन ये साजिश ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। अदालत पर पूरा भरोसा है और निश्चित तौर पर अंतिम जीत सच्चाई की होगी। रैली के मंच से मुख्य वक्ता अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री का यह संदेश पढ़ कर सुनाया तो पूरा पंडाल जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने इनेलो का दामन थामा
इस मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला ने अपने हजारों साथियों सहित कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा मार्केट कमेटी पुंडरी के पूर्व चेयरमैन सतपाल टाया ने भी इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया।

राव इंद्रजीत साथ मिलकर लड़े जंग : अभय
अभय सिंह चौटाला और इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष राव अजीत सिंह ने सोमवार को ही कांग्र्रेस छोड़ने वाले सांसद राव इंद्रजीत सिंह को कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें इनेलो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्ष में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला और शेर सिंह बडशामी को कांग्रेस व सीबीआई ने साजिश रचकर जेल भेजा है।

चौटाला के पोते भी मंच पर डटे
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि पिछली बार नारनौल का विधायक भी कांग्रेस के विरोध के नाम पर जीता और कुछ ही घंटों में वापिस कांग्रेस में कूद गया। उन्होंने कहा कि लोग यह भी निर्णय लेंगे कि कौन मन से कांग्रेस का विरोध करते हैं और कौन दिखावा करते हैं। रैली में मंच पर राव तुला राम की प्रतिमा पर इनेलो नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और कर्ण चौटाला भी मौजूद थे।

ये रहे मौजूद
रैली को पूर्व मंत्री जगदीश यादव, विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व सांसद तरलोचन सिंह, रामपाल माजरा, कृष्ण पंवार, सांसद रणबीर प्रजापति सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने संबोधित किया। जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, राव बहादुर सिंह, रमेश पालड़ी और राव कंवर सिंह कलमाड़ी ने पार्टी नेताओं को पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में पार्टी के सभी विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, राव होशियार सिंह, बीर सिंह गहली, डीएन यादव, सुरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र पटिकरा, सत्तू खटीक, रमेश पालड़ी, राजकुमार खातोद, राव सुरेश शास्त्री, बीरेंद्र नीरपुर, विद्यानंद लांबा, कांशीराम गुर्जर, संदीप पवेरा, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याना, जिला प्रधान सुदेश ढिल्लो, सुमित्रा सोनी, संतोष पटिकरा, बिजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

 
रैली की झलकियां
इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने अपना लिखित संदेश राम-राम कह कर शुरू किया और अपना संबोधन इन पक्तियों के साथ समाप्त किया- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए कातिल में है।  
-पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने राहुल गांधी के तीन-चार रोटियां खाएंगे के जुमले पर चुटकी ली और उन्होंने कहा कि इज्जत की रोटी खाएंगे और कांग्रेस को भगाएंगे।  

-पंडाल में करीब सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भारी भीड़ के चलते पंडाल छोटा पड़ गया।
- शहर के चारों ओर बनाए गए सभी पार्किंग स्थल वाहनों से खचाखच भरे थे, सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।


रैली ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़े
जींद। जुलाना से इनेलो विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने कहा कि नारनौल रैली ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। जींद से ही लगभग एक हजार वाहन रैली में गए। इस रैली से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। अब इनेलो कार्यकर्ता कांग्रेस को पटखनी देने के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed