फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   aam aadmi party, arvind kejriwal, delhi, haryana, delhi, aap, mobile, election

आप को यहां दें सुझाव, सरकार बनाएं या नहीं

Sat, 21 Dec 2013 03:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party, arvind kejriwal, delhi, haryana, delhi, aap, mobile, election

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर राजधानी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आते हरियाणा के लोगों से भी राय मांग ली है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जयहिंद ने यहां जारी एक बयान में कहा कि राजधानी दिल्ली के साथ हरियाणा का एक बड़ा हिस्सा लगता है।
विज्ञापन


दूसरा अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा सीधे तौर पर दिल्ली के साथ लगता है। इसके चलते पार्टी ने दिल्ली में सरकार का गठन करने से पहले दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा वासियों की राय भी लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी एक बयान में नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों की तरह एक बंद कमरे में बैठकर सरकार का गठन नहीं करना चाहती है।

हरियाणा की तरह पार्टी किसी भी व्यक्ति को जनता पर थोपना नहीं चाहती है। जिसके चलते हरियाणा वासियों के लिए आज एक विशेष हेल्प लाइन नंबर-08806110335 जारी किया है।


हरियाणा निवासी कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल के मैसेज बाक्स में जाकर यस और नो लिखकर इस नंबर पर संदेश भेज सकता है। अगर कोई व्यक्ति चाहे तो अपना पूरा ब्यौरा भी इस नंबर पर भेज सकता है। जिसे आम आदमी पार्टी द्वारा अपने रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।

कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर फोन करके भी सरकार के गठन संबंधी अपनी राय दे सकता है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति पार्टी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आम आदमी पार्टी डाट ओआरजी पर जाकर भी अपनी राय दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed