{"_id":"616a54c399433b37a521bca4","slug":"a-long-queue-of-farmers-outside-the-fertilizer-sales-center-in-narnaul-at-four-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: खाद के लिए मारामारी, बिक्री केंद्र के बाहर सुबह चार बजे ही लग गई किसानों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: खाद के लिए मारामारी, बिक्री केंद्र के बाहर सुबह चार बजे ही लग गई किसानों की लंबी कतार
Sat, 16 Oct 2021 10:01 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:01 AM IST
सार
खाद की किल्लत कितनी है, इसका नजारा नारनौल में शनिवार सुबह चार बजे दिखा। किसान खाद के लिए स्टेट हाईवे के बिक्री केंद्र के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। हालांकि बिक्री केंद्र खुलने का समय सुबह नौ बजे है। किसानों का कहना था कि खाद की इतनी दिक्कत उन्हें पहले कभी नहीं आई।
विज्ञापन
नारनौल में खाद के लिए जुटे किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खाद की कमी के चलते किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं। नसीबपुर में डीएपी बिक्री केंद्र के बाहर शनिवार सुबह 4 बजे ही किसानों की लंबी कतार लग गई। किसान जान जोखिम में डालकर अंधेरे में ही स्टेट हाईवे के किनारे लाइन लगाकर खड़े हो गए। जबकि बिक्री केंद्र खुलने का समय सुबह 9 बजे का है। मदन एवं मनोज ने बताया कि किसान भूख, प्यास तथा घर के अन्य काम धंधे भूल गए हैं। केवल खाद ही उनकी प्राथमिकता है। खाद के लिए किसानों के परिवार सुबह चार बजे आकर लाइन में खड़े हो रहे हैं। सरसों उनकी मुख्य फसल है। अगर फसल की बुआई समय पर नहीं होगी, तो पैदावार कहां से होगी। इसी फसल के बलबूते किसान परिवार का पालन-पोषण करता है। प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान कर दिया है। खाद की इतनी कमी पहले कभी नहीं देखी गई।
यह भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर टेंट में आग से सामान और बाइक जली
1400 मीट्रिक टन खाद की आवक
बता दें कि इस समय सरसों की बिजाई का समय शुरू हो गया है। खाद के बिना बिजाई संभव नहीं है। पिछले कुछ दिनों से खाद की समस्या लगातार चल रही है। अलसुबह ही किसान खाद लेने के लिए ब्रिकी केंद्रों पर आकर खड़े हो जाते हैं और उसके बाद शाम तक खड़े रहकर वापस चले जाते हैं। किसानों को सुबह सर्दी तथा दोपहर में गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को 1400 एमटी खाद पहुंच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव से सुबह पांच बजे के करीब हुई मौत, शरीर पर मिले 22 घाव, कुंडली क्षेत्र बना छावनी
बिक्री केंद्र खुलता है सुबह नौ बजे
खाद पहुंचने की सूचना शुक्रवार देर शाम को ही किसानों को लग गई थी। किसानों को जब शनिवार को खाद वितरण की सूचना मिली तो सुबह चार बजे ही नसीबरपुर को-ऑपरेटिव सोसायटी बिक्री केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए, ताकि उनका नंबर पहले आ जाए और खाद मिल जाए। सुबह 9 बजे ही बिक्री केंद्र खुलता है और उसके बाद खाद वितरण की कार्रवाई शुरू होती है।