फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   836 colonies legalized in Haryana in 9 phases: Now the exercise to increase facilities has begun

हरियाणा में 9 चरणों में 836 कॉलोनियां वैध: अब सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू, CM के सामने रखा जाएगा ब्योरा

Fri, 16 May 2025 08:21 AM IST
नवीन दलाल अरुण शर्मा, चंडीगढ़
अरुण शर्मा, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 May 2025 08:21 AM IST
सार

हरियाणा में नगर योजनाकार विभाग ने 2192 में से 2000 कॉलोनियों की मुख्यालय स्तर पर जांच कराई थी। इनमें से 821 कॉलोनियों को वैध किया गया। 700 कॉलोनियों के प्रस्ताव को अस्वीकृत किया जा चुका है।

विज्ञापन
836 colonies legalized in Haryana in 9 phases: Now the exercise to increase facilities has begun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार अप्रैल 2023 से अब तक नौ चरणों 836 कॉलोनियों को वैध कर चुकी है। अब इन वैध की जा चुकी कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर योजनाकार विभाग ने सर्वेक्षण और नगर निगम सीमा में शामिल 2192 कॉलोनियों के लेआउट का काम निकाय विभाग को हस्तांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की 24 अप्रैल को समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें वैध की जा चुकी कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई थी। अब वैध हो चुकी कॉलोनियों में ड्रोन सर्वे से लेकर ले-आउट प्लान पर काम होना है। जहां ये कार्य हो चुके हैं वहां तकनीकी शाखाओं को सड़क, पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं के काम कराने होंगे।
विज्ञापन


विभागों में तालमेल बनाने के निर्देश
निकाय विभाग के सूत्रों का कहना है कि वैध हो चुकी कॉलोनियों में विकास कार्यों को लेकर विभागीय तालमेल नहीं है। उदाहरण के रूप में कहीं सड़क निर्माण होना है तो जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल आपूर्ति व सीवरेज की लाइन बिछाने के काम में देरी हो रही है। सड़क बनने के बाद लोगों को पाइप लाइन बिछाने के लिए फिर से सड़क तोड़नी होगी। इसी तरह बिजली निगम और बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण आदि के लिए भी खोदाई करनी होगी। इसमें सड़क टूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा ब्योरा
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की 28 मई को समीक्षा बैठक होनी है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने वैध हो चुकी कॉलोनियों का ब्योरा रखा जाएगा। इसलिए बैठक में निकाय निदेशालय के अलावा नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।


700 कॉलोनियों के प्रस्ताव किए गए थे अस्वीकृत
प्रदेश में नगर योजनाकार विभाग ने 2192 में से 2000 कॉलोनियों की मुख्यालय स्तर पर जांच कराई थी। इनमें से 821 कॉलोनियों को वैध किया गया। 700 कॉलोनियों के प्रस्ताव को अस्वीकृत किया जा चुका है। 278 कॉलोनियों को सुधार के लिए नगर निगमों को वापस भेज दिया गया था। 161 कॉलोनियों के प्रस्ताव अभी मुख्यालय स्तर पर विचाराधीन हैं।

वैध की गई कॉलोनियों का विवरण
चरण : वैध की गई कॉलोनियां : क्षेत्रफल(एकड़) : नोटिफिकेशन
चरण-1 : 35 : 304.239 : अप्रैल 2023
चरण-2 : 131 : 1464.69 : जुलाई 2023
चरण-3 : 45 : 695.97 : अगस्त 2023
चरण-4 : 90 : 987.212 : दिसंबर 2023
चरण-5 : 107 : 1687.683 : फरवरी 2024
चरण-6 : 140 : 2179.598 : मार्च 2024
चरण-7 : 35 : 464.798 : नवंबर 2024
चरण-8 : 45 : 964.951 : मार्च 2025
चरण-9 : 15(नोटिफाई होना शेष) : 153.6 : मार्च 2025

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed