{"_id":"8232d7c252687f3ac8d3698fce0bd5a2","slug":"70-thousand-jobs-in-the-coming-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आने वाले साल में मिलेंगी 70 हजार नौकरियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आने वाले साल में मिलेंगी 70 हजार नौकरियां'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश आने वाले एक साल के समय में 70 हजार नौकरियां दी जाएंगी। इनमें उच्च वर्ग के गरीब लोगों को भी आरक्षण मिलेगा। आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत का आरक्षण इन नौकरी में लागू होगा।
विज्ञापन
अंबाला के विधायक विनोद शर्मा ने रविवार को गुड़गांव जिले में करीब आधा दर्जन स्थानों पर जनसभाएं कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया।
विज्ञापन
इसमें उच्च वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया है। इन नौकरी का फायदा उठाने के लिए आर्थिक तौर पर कमजोर उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार करा लें।
विज्ञापन
इस अवसर पर बादली के विधायक नरश शर्मा, पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, निगम पार्षद अनूप कुमार, रमा राठी, सीमा पाहुजा, सुभाष सिंगला, सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए के प्रधान केएस यादव बंटी पाहुजा, सुनील भारद्वाज, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन्न खन्ना, सुमन दहिया आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के जाने से कांग्रेस को असर नहीं होगा। राव इंद्रजीत के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है।