{"_id":"4d360a5ff92362945e1b9f6e8229e66a","slug":"50-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर बंधक बनाकर 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर बंधक बनाकर 50 हजार लूटे
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनावास के निकट स्थित कालकाजी पेट्रोल पंप से मंगलवार रात को दो बदमाशों
विज्ञापन
ने पिस्तौल दिखाकर कारिंदों को बंधक बना लिया और 50 हजार रुपये लूटकर फरार
हो गए।
पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हुए हैं। पुलिस ने वारदात की फुटेज हासिल कर ली है।
करनावास स्थित कालकाजी पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब 12 बजे पीले रंग की टी-शर्ट और हेलमेट पहने दो युवकों ने पंप पर पहुंचते ही पिस्टल निकाल ली और वहां पर कार्यरत कारिंदों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कारिंदों की जेब से नकदी लूटने के साथ ही उनसे अलमारी की चाबी भी ले ली। अलमारी में रखी हजारों रुपये की नकदी को भी बदमाशों ने निकाल लिया। करीब 50 हजार रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अलवर जिला के गांव नटैडी निवासी कारिंदे अनिल कुमार की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लूट की साजिश रचते तीन बदमाशों को दबोचा
रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर एचपीएल फैक्टरी के निकट लूट की साजिश रचते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों ढालियावास निवासी इंद्रजीत, जुड्डी निवासी रविंद्र और धामलाका निवासी मनीष को दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्तौल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये बदमाश कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं। इंद्रजीत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जनवरी माह में एंप्लाइज कॉलोनी निवासी महिला की चेन भी झपटी थी।