{"_id":"ed021167f30520cd59db1304ac87d5bd","slug":"43-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते सामान का झांसा दे 43 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते सामान का झांसा दे 43 लाख की ठगी
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टम क्लीयरेंस से सस्ता सामान दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने मिलकर तीन दोस्तों से 43 लाख रुपये की ठगी कर डाली। सेक्टर 31 थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-18ए निवासी गौरव ने थाना सेक्टर-31 पुलिस को बताया कि वह, सेक्टर-15 निवासी कृष्ण और गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी अनुज दोस्त हैं। उनका एक दोस्त जतिन भी है। गौरव के मुताबिक, जतिन ने तीनों दोस्तों को अपने पिता करण सिंह से मिलवाया।
विज्ञापन
करण ने कहा कि उसका कस्टम क्लीयरेंस का काम है। वह विदेशी फोन, गाड़ी, मोटरसाइकिल, एलसीडी, एलईडी आदि सामान उन्हें कस्टम क्लीयरेंस की पर्ची और शोरूम बिल के साथ सस्ते रेट पर दिला सकता है। उन्होंने विश्वास कर लिया। इसके बाद करण सिंह को गौरव ने चार लाख रुपये नगद सैटाफी गाड़ी के लिए, कृष्ण ने 7.6 लाख रुपये व अनुज ने 31 लाख रुपये फोन, गाड़ी, बाइक और एलसीडी के लिए दिए।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, सामान मांगने पर आरोपी पिता-पुत्र लगातार टाल-मटोल करते रहे। ंउनका कहना है कि साजिश समझने के बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई।