विदेश भेजने के नाम पर ठगे 40 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला हिसार में कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वालों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने का आदेश अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने दिया था।
पुलिस ने आदेश का पालन करते हुए अमरजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र, राजेंद्र पुत्र अमरजीत निवासी सिकंदरपुर, लखविंद्र निवासी होशियारपुर व राजेश कुमार पुत्र गुरमेल निवासी होशियारपुर, पंजाब के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विदेश भेजने के लिए लेता रहा रुपये
गांव सिकंदरपुर निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह विदेश जाना चाहता था। आरोपियों ने उससे कहा कि वे उसे कनाडा भेज देंगे लेकिन इसके लिए लाखों रुपये का खर्चा होगा। मलकीत सिंह उनके झांसे में आ गया और उन्हें रुपये देता रहा।
8 नवंबर 2012 तक आरोपियों ने मलकीत सिंह से उसे कनाडा भेजने के नाम पर उससे 40 लाख रुपये ले लिए थे। आरोपी उसे कई बार दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी तक ले गए, जिससे मलकीत उनपर विश्वास करता रहा।
कुछ समय पहले मलकीत सिंह को उक्त चारों की सच्चाई का पता चला तो उसने इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मलकीत सिंह ने एसीजेएम पवन कुमार की अदालत में आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा दायर किया।
इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सदर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।