फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   4 sick from eating at Ascendant

लग्न समारोह में खाना खाने से 94 बीमार

Fri, 06 Dec 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Fri, 06 Dec 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
4 sick from eating at Ascendant

छायंसा गांव में बृहस्पतिवार रात आयोजित लग्न समारोह के रंग में भंग पड़ गया। इसमें खाना खाने से 94 लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों को नजदीक के गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद शुक्रवार को 65 लोगों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

  
देशराज के बेटे बलविंदर का बृहस्पतिवार को लग्न कार्यक्रम था। सभी रिश्तेदार और गांव वाले जश्न में शामिल थे। लेकिन देर रात खाना खाने के बाद लोग बीमार होने लगे। लोगों को पेट में दर्द और जलन के साथ खून की उल्टियां होने लगीं। लोग जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कुछ बेहोश हो गए। देखते ही देखते 94 लोग बीमार पड़ गए। इनमें से कुछ लोग यमुनापार और कुछ अपने गांव दूल्हेपुर और बागपुर भी जा चुके थे। शुरुआत में बीमार पड़े तीन-चार लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन धीरे-धीरे वहां लोगों की लाइन लग गई। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। इसके बाद एंबुलेंस भेजकर लोगों को तुरंत अस्पताल लाया गया और इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

 
पीड़ितों में सबसे ज्यादा 39 बच्चे, 25 महिलाएं और 30 पुरुष शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि पीड़ितों में दूल्हा बलविंदर भी शामिल रहा। शादी को देखते हुए शुक्रवार सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही 64 अन्य लोगों को भी घर भेज दिया गया है। शेष लोगों का इलाज जारी है, जिनमें से तीन बच्चे अभी आईसीयू में हैं। उन्होंने बताया कि सभी का इलाज मुफ्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में इस मेडिकल कॉलेज के होने से सभी लोगों की जान बच गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजर के हलवे में गड़बड़ी की आशंका
-गांव वालों ने बताया कि जितने लोगों ने मावा डाला हुआ गाजर का हलवा और गुलाब जामुन खाया था वे सभी बीमार पड़े। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भरे
-परिजनों के मुताबिक गाजर में डालने के लिए मावा बल्लभगढ़ के रमेश नामक हलवाई की दुकान से खरीदा गया था। इसलिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) की टीम ने सुबह उसके दुकान से मावा उठा लिया। उन्होंने खाने का सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है। यह भी देखा जा रहा है खाना किसने बनाया था।


सीएमओ एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दौरा
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात वहां सीएमओ डॉ. रामेंद्र सिंह एवं मोहना, पन्हैड़ा, फतेहपुर, कौराली व बल्लभगढ़ के डॉक्टर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ एवं अधिकारियों से पूछा कि यदि कोई जरूरत है तो बीके एवं बल्लभगढ़ अस्पताल से और स्टाफ को बुलाया जाएगा। लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने मना कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने मावा एवं खाने का सैंपल भरा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई करेगी।
-प्रीतपाल, एसएचओ, छायंसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed