{"_id":"2eab607131640161e1104c87ee4eafbe","slug":"35-peoples-saved-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा हादसा, बच गई 35 लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ऐसा हादसा, बच गई 35 लोगों की जान
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
Updated Thu, 19 Sep 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गांव नांगल मोहनपुर के पास वीरवार सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूली बच्चों समेत 35 यात्री घायल हो गए। घायलों को कनीना और महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना पर महेंद्रगढ़ के डीएसपी विजय सिंह जाखड़ मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। घायलों के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की एक बस वीरवार सुबह कनीना से नारनौल की ओर जा रही थी। नांगल मोहनपुर के पास पहुंचने पर सड़क में बने गड्ढों से बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में 35 यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कनीना में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रुप से घायल 14 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को दाखिल कर लिया गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में गांव मोहनपुर के सरंपच श्याम लाल, पूर्व सरंपच लखमी चंद, नांगल गांव के सरपंच शेर सिंह और नंबरदार होशियार सिंह ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 लोग थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।