फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   200 mobile towers disaster

200 मोबाइल टावरों पर शामत

Sun, 01 Dec 2013 07:29 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Sun, 01 Dec 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
200 mobile towers disaster

शहर के 200 से अधिक मोबाइल टावर सील हो सकते हैं। इन टावरों को संचालित करने वाली कंपनियों ने नगर निगम में लाइसेंस फीस जमा नहीं कराई है। कुछ टावरों की फीस तो कई वर्षों से जमा ही नहीं हुई है। इतनी बड़ी संख्या में टावर सील होने से हजारों मोबाइल उपभोक्ताओं पर भी सीधा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने कोताही बरतने वाली मोबाइल टावर कंपनियों से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। इससे पहले निगम इन टावरों को संचालित करने वाली कंपनियों को लाइसेंस फीस जमा करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेज चुका है। लेकिन इन कंपनियों की कुंभकर्णी नींद अभी तक नहीं खुली है। निगम ने इन्हें कार्रवाई से पहले फाइनल नोटिस जारी किया था, जिसे करीब ढाई महीने का समय बीत चुका है। लेकिन इस दौरान भी कंपनियों ने निगम में लाइसेंस फीस जमा करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

 
पिछले दो वर्षों से नहीं जमा कराई लाइसेंस फीस
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में विभिन्न कंपनियों के कुल 478 मोबाइल टावर संचालित हैं। लेकिन इनमें से करीब 200 टावर ऐसे हैं, जिनकी कंपनियों ने निगम में पिछले दो वर्षों से लाइसेंस फीस ही जमा नहीं कराई है। कुछ ने तो कई सालों से फीस जमा नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल चुकी है भारी छूट
सरकार ने इन मोबाइल कंपनियों को राहत देने के लिए लाइसेंस फीस में भारी छूट देते हुए नई नीति लागू कर दी है। लेकिन इसके बाद भी मोबाइल कंपनियां समय पर फीस नहीं भर रही हैं। निगम अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2010 की नीति के मुताबिक मोबाइल टावर की इंस्टॉलेशन फीस 2 लाख रुपये और रिन्युअल फीस कुल रकम की 10 प्रतिशत थी। कंपनियां इस फीस को बहुत अधिक बता रही थीं, जिसके बाद सरकार ने 3 अक्तूबर 2013 को नई नीति लागू करके इंस्टॉलेशन व प्रोसेसिंग फीस केवल 75 हजार रुपये कर दी है। लेकिन कंपनियों ने फीस भरना मुनासिब नहीं समझा।

कोट
फाइनल नोटिस दिए 75 दिन बीत चुके हैं। इसलिए अब इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 10 दिसंबर तक निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि है, इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा। -बीएस पंवार, जेडटीओ, नगर निगम, फरीदाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed