फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   2 accused arrested by CIA in Jind

Haryana: सीआईए को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना पर धरे दो आरोपी; पांच वारदातों का हुआ खुलासा

Tue, 02 Jun 2026 08:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 08:42 PM IST
सार

सीआईए ने जींद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच वारदातों का खुलासा किया है। वहीं, आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
2 accused arrested by CIA in Jind
गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए जींद को मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। यहां दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गई आरोपियों ने पांच वारदातों का खुलासा किया है। 22 मई को रेलवे स्टेशन जींद के बाहर बैंक गार्ड से दो बंदूक और एक पिस्तौल इन्हीं आरोपियों ने छीनी थी।  पुलिस ने आरोपियों से पिस्तौल 32 बोर, पांच पिस्तौल देशी 315 बोर, पिस्तौल 12 बोर, दो दोनाली बंदूक 12 बोर सहित 400 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को डीएसपी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक जून को सीआईए को सूचना मिली थी कि राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल वह राजपुरा भैण से मिर्चपुर रोड पर तेजबीर उर्फ तेजा के खेत में मौजूद हैं। इस सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक दिखाई दिए। एक युवक के हाथ में बंदूक थी। वह दोनों पुलिस की गाड़ी को आता देखकर काले रंग के बैग को उठाकर बाइक पर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान राजपुरा भैण निवासी अरुण तथा तेजबीर उर्फ तेजा के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल देशी 32 बोर, एक बंदूक 12 बोर बरामद हुई। उनसे असलहा के बारे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 22 मई को यह डोगानुमा बंदूक और पिस्तौल 32 बोर बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड से अंडर पास की तरफ जाते समय बैंक के गार्ड से पिस्तौल के बल पर छीने थे। इसके अलावा साल 2023 में दोनों ने बस अड्डा जींद के पास एक गार्ड से एक 12 बोर की बंदूक छीनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तलाशी के दौरान काले रंग के पिट्ठू बैग को जांचा तो उसमें एक डोगानुमा बंदूक 12 बोर, पांच पिस्टल देशी 315 बोर, एक पिस्तौल 12 बोर और तीन काले रंग के पॉलीथिन बरामद हुए। बैग से बरामद तीनों काले रंग के पॉलीथिन को जांच किया तो एक में 315 बोर के 114 कारतूस दूसरे पॉलीथिन में 32 बोर के 51 राउंड, तीसरे पॉलीथिन में 12 बोर के 229 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed