फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   15 of roadways will be two hours grinding halt

रोडवेज का 15 को दो घंटे चक्का जाम रहेगा

Thu, 26 Dec 2013 10:54 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
15 of roadways will be two hours grinding halt
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर वीरवार को जींद में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी को सुबह 11 से एक बजे तक दो घंटे के लिए रोडवेज का चक्का जाम रखा जाएगा।

यदि इस पर भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो दो घंटे की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।

मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बलराज देशवाल ने कहा कि 3519 परमिटों को रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करवाने, लिपिकीय वर्ग को पंजाब राज्य के समान वेतन देने की मांग पर 13 व 14 नवंबर को दो दिवसीय हड़ताल की थी।


सरकार ने तालमेल कमेटी के 14 सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया गया था।

बैठक में बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री और अधिकारियों ने मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो माह का समय बीतने के बाद भी समझौते को लागू नहीं किया गया है और अब सरकार समझौते से पीछे हट रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर तालमेल कमेटी के सदस्यों में दलबीर नेहरा, जगमोहन, बलराज देशवाल, जयभगवान कादियान, सरबत पूनिया, धर्मबीर हुड्डा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed