फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   15,000 teachers become permanent in Haryana

हरियाणा के 15,000 गेस्ट टीचर होंगे स्थायी

Wed, 15 Jan 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
15,000 teachers become permanent in Haryana

हरियाणा में प्राइमरी स्कूलों में तैनात पंद्रह हजार से भी अधिक गेस्ट टीचरों को जल्द ही स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाएगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर पहुंचे शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को यह भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा से टेलीफोन पर बातचीत की। हरियाणा के गेस्ट टीचरों को इंसाफ दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा राहुल गांधी से बातचीत के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन


देश में सर्वशिक्षा अभियान शुरु होने के बाद प्राइमरी स्तर पर शिक्षकों की कमी को देखते हुए बड़े पैमाने पर राज्यों द्वारा अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इन्हें कहीं शिक्षा मित्र तो कहीं गेस्ट टीचर का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में देश भर में साढ़े सात लाख से भी ज्यादा अस्थायी शिक्षक इस समय सालों से स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा के 15600 गेस्ट शिक्षक भी लगातार राज्य सरकार के सामने अपनी मांग उठाते आए हैं।

हरियाणा से सांसद एवं केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी शैलजा ने आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिक्षकों के इस मुद्दे को हल कराने के लिए उन्हें सीधे राहुल गांधी से मिलने का समय दिला दिया।

मंगलवार की शाम को 12 तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के आवास पर हजारों की संख्या में गेस्ट टीचरों के साथ पहुंची। राहुल गांधी ने गेस्ट टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शास्त्री, अखिल भारतीय अस्थायी अध्यापक संघ के महासचिव शशि भूषण व दो अन्य सदस्यों से अलग से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने गेस्ट टीचरों को स्थायी कराने के बारे में मुख्यमंत्री हुडा को तत्काल कदम उठाने को कहा। उन्होंने दूसरे राज्यों अस्थायी शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन लेने के बाद कहा कि वे इस मामले में देखेंगे कि क्या मदद कर सकते हैं।


अध्यापक संघ के प्रवक्ता कौशल कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी बाद में अपने आवास में उपस्थित शिक्षकों के समूह से मिलने के लिए बाहर आए। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि गेस्ट टीचरों को जल्द ही स्थायी किए जाने के मामले में राज्य सरकार कार्रवाई पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed