फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   11th Class student to teacher misconduct

शिक्षक ने 11वीं की छात्रा से किया दुराचार

Thu, 12 Sep 2013 12:16 AM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
11th Class student to teacher misconduct
हरियाणा के जींद जिले में एक शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को अच्छे अंक देने के बहाने घर बुलाकर दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जींद के सामान्य अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। हालांकि, आरोपी शिक्षक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

छात्रा ने शहर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल के गर्ल्स विंग के प्रभारी शिक्षक अविनाश शर्मा ने उसे अच्छे अंक देने के बहाने अपने हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित आवास पर बुलाया और जबरन दुराचार किया।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अविनाश शर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed