{"_id":"6664f1343bdb37378d0892c9","slug":"zoo-post-incharge-suspended-five-inspectors-present-in-line-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-583716-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर चौकी इंचार्ज निलंबित, पांच दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर चौकी इंचार्ज निलंबित, पांच दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार की रात को पिपराइच थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा को लाइन हाजिर करने के बाद शुक्रवार देर रात को एक साथ पांच दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ ही चौकी प्रभारी चिड़ियाघर को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
एसएसपी ने रामगढ़ताल थाने पर तैनात दरोगा भारत भूषण यादव, चौकी प्रभारी मछलीगांव थाना कैम्पियरगंज के विवेक राज सिंह, चौकी प्रभारी मोतीराम अड्डा थाना झंगहा के अभय नरायण सिंह, थाना बेलीपार के विशाल राय और इसी थाने के संजय सिंह पर कार्रवाई की है। इसके अलावा रामगढ़ताल थाना के चिड़ियाघर चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उन सभी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया। इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।