{"_id":"630882104240e326f7093ebb","slug":"zonal-supervisor-will-be-posted-under-supervision-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम: वाहनों की निगरानी में तैनात होंगे जोनल सुपरवाइजर, नगर आयुक्त सीख रहे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम: वाहनों की निगरानी में तैनात होंगे जोनल सुपरवाइजर, नगर आयुक्त सीख रहे गुर
Fri, 26 Aug 2022 01:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:49 PM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में इंदौर गई अधिकारियों की टीम वहां की व्यवस्था को देखी और प्रबंधन के तरीकों को परख रही है। इंदौर मॉडल को गोरखपुर में लागू करने को लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि वायरलेस सेट देने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की तरह गोरखपुर को साफ सुथरा बनाने के लिए आने वाले समय में कई बदलाव होंगे। अधिकारियों से लेकर सुपरवाइजरों को वायरलेस सेट दिए जाएंगे। वहीं वाहनों पर नजर रखने के लिए जोनल वाहन सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। सभी पांच जोन में एक-एक सुपरवाइजर आउटसोर्सिंग से तैनात होंगे।
विज्ञापन
देश के सबसे साफ-सुथरे शहरों में शुमार इंदौर की तर्ज पर गोरखपुर को भी संवारा जाएगा। इसके लिए नगर निगम की व्यवस्था को अपग्रेड किया जाएगा। शुरुआत वाहनों पर निगरानी बढ़ाने व संचार से होगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में इंदौर गई अधिकारियों की टीम वहां की व्यवस्था को देखी और प्रबंधन के तरीकों को परख रही है। इंदौर मॉडल को गोरखपुर में लागू करने को लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि वायरलेस सेट देने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। अधिकारी व कर्मचारी लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। सूचनाओं का आदान प्रदान तेजी से होगा। नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता संजय चौहान व सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी भी इंदौर गए हैं।
विज्ञापन
घरों से ही कूड़े की छंटनी पर बढ़ेगा फोकस
नगर आयुक्त ने कहा कि घरों से ही कूड़े को अलग-अलग उठाने की व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर फोकस किया जाएगा। इससे कूड़े का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। लोगों को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।