{"_id":"6ab6e65c518346a0380e5a83","slug":"workers-honor-health-camp-organized-at-the-employees-state-insurance-corporation-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1463536-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य कर्मचारी बीमा निगम पर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य कर्मचारी बीमा निगम पर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Sat, 26 Sep 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के औषधालय पर शुक्रवार को ''''सेवा संकल्प अभियान'''' के तहत ''''श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर'''' लगा। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें 400 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें निशुल्क परामर्श और दवाएं भी दी गईं। शिविर में श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी भी मिली। कार्यक्रम में ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक डॉ आशीष कुमार गौतम मौजूद थे। पूर्वांचल ब्रीड्स व हैचरी एसोसिएशन और चेंबर इंडस्ट्रीज से राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती और अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य और श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार सहित श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। विभिन्न प्रतिष्ठानों के श्रमिक और निर्माण श्रमिक भी शिविर में उपस्थित रहे।
विज्ञापन