{"_id":"63b67381bb1eb22a64712298","slug":"youths-who-chased-from-deoria-stabbed-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवरिया से पीछा करते आए युवकों ने मारा था चाकू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवरिया से पीछा करते आए युवकों ने मारा था चाकू, गिरफ्तार
Thu, 05 Jan 2023 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Jan 2023 12:21 PM IST
सार
देवरिया खास के ही रहने वाले अर्जुन से दोनों की पुरानी रंजिश है। 31 दिसंबर को अर्जुन अपने ससुराल शत्रुधनपुर आया था। शाम में वह सब्जी लेकर अपने ससुराल वाले घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीछा करते आए दोनों बदमाशों ने गले पर ब्लेड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के शत्रुधनपुर में 31 दिसंबर की रात देवरिया से पीछा करते आए युवकों ने अर्जुन मद्धेशिया के गले पर ब्लेड से हमला किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के कोतवाली इलाके के देवरिया खास निवासी कन्हैया राजभर व छोटेलाल राजभर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, देवरिया खास के ही रहने वाले अर्जुन से दोनों की पुरानी रंजिश है। 31 दिसंबर को अर्जुन अपने ससुराल शत्रुधनपुर आया था। शाम में वह सब्जी लेकर अपने ससुराल वाले घर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में पीछा करते आए दोनों बदमाशों ने गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद ठीक होने पर अर्जुन ने चौरीचौरा थाने में केस दर्ज कराया था। हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन