फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth will get the opportunity of Tulip internship in Municipal Corporation

Gorakhpur News: नगर निगम में युवाओं को मिलेगा टूलिप इंटर्नशिप का मौका

Mon, 19 Jan 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth will get the opportunity of Tulip internship in Municipal Corporation
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर ने शहरी सेवाओं को मजबूत बनाने और युवाओं को प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से ‘द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम’ (टूलिप) के तहत इंटर्नशिप की घोषणा की है। यह पहल आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। इसके अंतर्गत कुल 10 युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े विभिन्न कार्यों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार, इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी तक केवल टूलिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में स्नातक या परास्नातक डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने अपनी स्नातक परीक्षा पिछले दो वर्षों के भीतर उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन

इंटर्नशिप की अवधि दो माह निर्धारित की गई है। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान किसी प्रकार का मानदेय, यात्रा भत्ता या अन्य वित्तीय सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। साथ ही इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षुओं को नगर निगम में स्थायी या अस्थायी रोजगार का कोई दावा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए शहरी प्रशासन और स्वच्छता अभियानों को समझने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed