फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth-student self-reliance center should be established in the university: Vice Chancellor

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में स्थापित हो युवा-छात्र स्वावलंबन केंद्र : कुलपति

Wed, 11 Sep 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth-student self-reliance center should be established in the university: Vice Chancellor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। उद्यमिता को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ अगदर नॉर्वे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई थी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्लेसमेंट सेल की जगह “युवा-छात्र स्वावलंबन केंद्र” विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में स्थापित होना चाहिए। भारत में 37 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए इतनी मात्रा में नौकरी नहीं है, युवाओं को नौकरी की मानसिकता से निकालकर उन्हें अपने स्थानीय संसाधन तथा टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर उद्यम की ओर सजग और प्रेरित करना होगा।
मुख्य वक्ता प्रो. विकास के सिंह, डीन अमरकंटक विश्वविद्यालय ने 64-कलाओं आधारित सांस्कृतिक स्टार्टअप, सोलह सिंगार, हर्बल ब्यूटी- डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स फैशन एसेसरीज, 108 जड़ी-बूटी के बारे में बतायाा। मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कृषि को उद्यमिता से जोड़कर और क्वालिटी प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग के माध्यम से बड़े पैमाने पर ग्रामीण अंचल के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं कृषि उद्यमिता के अवसर से आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति सचिव डॉ. स्मृति मल्ल ने विषय प्रवर्तन किया। संचालन प्रांत मंत्री मयंक राय व आभार ज्ञापन प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव, राहुल गौड़, अमित सिंह, हरिदेव, मानस राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed