फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth skill awareness campaign will run in AIIMS, information will be given about development plans

Gorakhpur News: एम्स में चलेगा युवा कौशल जागरूकता अभियान, विकास योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

Mon, 12 Jun 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth skill awareness campaign will run in AIIMS, information will be given about development plans
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए युवा कौशल जागरूकता अभियान चलेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ 13 जून को सुबह साढ़े नौ बजे एम्स, कौशल विकास मिशन और आकांक्षा समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की मुख्य समन्वयक डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि अभियान के तहत एम्स में आने वाले लोगों, छात्र और मेडिकल कर्मचारियों को सरकार की विभिन्न रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें व्यापार और वाणिज्य, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, पर्यटन, बैंकिंग और लेखा, बीमा,सामग्री प्रबंधन विद्युतीय, चमड़ा और खेल का सामान, प्लास्टिक प्रसंस्करण, सत्कार (हॉस्पिटलिटी), निर्माण का कार्य, मुद्रण, कृषि, पेंट, स्वास्थ्य से संबंधी देखभाल और फैशन डिजाइनिंग सहित अन्य से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स सभागार में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मीरा मिश्रा ऑनलाइन करेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के निदेशक आंद्रा वामसी और एम्स की कार्यकारी निदेशक सुरेखा किशोर माैजूद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed