{"_id":"646d90371c2fdfd81c0ee1d4","slug":"youth-shot-dead-in-gola-gokarnath-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सो रहे शख्स को जगाकर पहले आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सो रहे शख्स को जगाकर पहले आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Wed, 24 May 2023 09:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 May 2023 09:49 AM IST
सार
मंगलवार रात नित्य प्रकाश राय अपने दरवाजे पर सो रहे थे। रात के करीब ग्यारह बजे के लगभग दो अज्ञात बदमाश उन्हें जगाकर मिर्च का पाउडर झोंक दिया फिर गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोला गोकर्णनाथ के थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव में नित्य प्रकाश राय (55) की अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हे मेडिकल कालेज ले गए जहां बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार रात नित्य प्रकाश राय अपने दरवाजे पर सो रहे थे। रात के करीब ग्यारह बजे के लगभग दो अज्ञात बदमाश उन्हें जगाकर मिर्च का पाउडर झोंक दिया फिर गोली मार दी। शोर सुनकर जब सभी लोग जुटे तो दोनों भाग गए तथा घायल को तुरंत सीएचसी गोला ले गए जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन