फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth shot at wedding anniversary party near DIG residence Gorakhpur

गोरखपुर: डीआईजी आवास के पास शादी की सालगिरह पार्टी में युवक को मारी गोली, वारदात कर बदमाश हो गया फरार

Sat, 18 Dec 2021 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Dec 2021 04:47 PM IST
सार

घायल युवक के सीने में गोली लगने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, वारदात कर बदमाश हो गया फरार, पुलिस केस दर्ज कर कर रही मामले की जांच।

विज्ञापन
Youth shot at wedding anniversary party near DIG residence Gorakhpur
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में डीआईजी आवास से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार की रात 10:15 बजे के करीब शादी की सालगिरह पार्टी में बवाल हो गया। इस दौरान पिस्टल से रमेश कन्नौजिया को बदमाश ने गोली मार दी और फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने घायल की तहरीर पर एक आरोपी मक्खन तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआईजी आवास के पास स्थित बिलंदपुर कॉलोनी में जितेंद्र उर्फ रद्युनाथ शाही के घर पर शादी की सालगिरह समारोह का आयोजन किया गया था। राजघाट इलाके के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला रमेश कन्नौजिया (40) भी अपने दोस्त के साथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वहां पर डांस के दौरान ही शराब पार्टी भी चली। इसी के बाद नाचने के दौरान ही किसी बात पर मक्खन तिवारी के साथी का रमेश से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मक्शन ने अपने पास रखे पिस्टल से रमेश के सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही रमेश नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को भर्ती कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली मारी नहीं गई है, हर्ष फायरिंग के दौरान लग गई है।


इंस्पेक्टर शशिभूषण ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हर्ष फायरिंग में गोली लगी है। असलहा लाइसेंसी है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed